रांची के विधायक सीपी सिंह पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय में विधायक ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Jamshedpur : रांची विधानसभा सीट से लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सी.पी. सिंह ने बुधवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय का दौरा किया. उनके कार्यालय आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक सीपी सिंह को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया. इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना और पार्टी के सांगठनिक कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की. साथ ही, उन्होंने जमशेदपुर के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा भी की

इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, मिली दास, सह कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, साकची मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जितेंद्र पटेल, लालचंद सिंह, राकेश दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

    जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

    Spread the love

    Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

    कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time