पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एमएलए आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया। उन्होंने घर के हर हिस्से का जायजा लिया और अधिकारियों से वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
नए MLA बंगले की विशेषताएँ
प्रत्येक बंगले पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र संख्या अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगले बहुत अच्छी तरह से बनाए गए हैं और जल्द ही सभी नवनिर्वाचित विधायकों को उनके क्षेत्र के आधार पर आवंटित किया जाएगा। परिसर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और आसपास का सौंदर्यीकरण बेहतरीन तरीके से किया गया है।
गंगा पथ के सौंदर्यीकरण का जायजा
इसके बाद मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गंगापथ को और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। पथ के किनारे बनने वाले पार्क में सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने की बात कही, ताकि लोग आराम से और सुरक्षित तरीके से घूम सकें।
निरीक्षण में मौजूद वरिष्ठ अधिकारी
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल आयुक्त अनिमेष परासर, पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some



















































