Bahragora: बरहागाड़िया में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर बना जन-कल्याण का महायज्ञ, विधायक मोहंती ने बांटे प्रमाणपत्र

बहरागोड़ा:  बरहागाड़िया पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर ने बहरागोड़ा प्रखंड में जन-सेवा की एक नई मिसाल पेश की। झारखंड सरकार की इस जन-केंद्रित पहल के तहत बरहागाड़िया के साथ-साथ डोमजुड़ी, साकरा और बहुलिया पंचायतों के हजारों ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे। लोगों को सरकारी योजनाओं का स्थल पर ही लाभ और समाधान मिलने से शिविर पूरी तरह सफल रहा।

शिविर के मुख्य अतिथि, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्वीकृत लाभुकों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया। उन्होंने अधिकारियों की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक शिविर नहीं, बल्कि राज्य सरकार के सुशासन की प्रमाणिक पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार अब सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच रही है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है और कोई भी पात्र लाभुक योजनाओं से वंचित नहीं रह रहा।

 

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आवेदनों और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई जटिल मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली। ऑन-द-स्पॉट रेड्रेसल से लोगों में संतोष और भरोसा दोनों बढ़ा।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, निर्मल दुबे, रासबिहारी साऊ, मदन मन्ना समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी और चारों पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: NH-49 पर बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

Spread the love

Related Posts

Jadugora : तुरामडीह ग्राम सभा यूसिल प्रबंधन से 29 मई को हुए समझौते का मांगेगा जवाब, आंदोलन की दी चेतावनी

5 जून को महिलाएं झाड़ू लेकर तुरामडीह माइंस गेट पहुंचें : बाघराय मार्डी जादूगोड़ा : यूसिल की तुरामडीह ग्राम सभा की ओर से बृहस्पतिवार को फुटबॉल मैदान में विशाल सभा…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को साकची बाजार हण्डी लाइन स्थित मनोहर चाट दुकान के सामने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time