Saraikela: आदित्यपुर में चेन छीनने वाले पेशेवर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 9 नवंबर को एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना घटी थी। पीड़िता जमशेदपुर से बाइक पर लौट रही थी और नया पुल पार करने के बाद दो बाइक सवार युवकों ने उसका गहना झपटा लिया। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 344/25, दिनांक 09/11/2025, धारा 304 (2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने एक विशेष टीम बनाई। लगातार छापामारी के बाद टीम ने इस्माईल आलम उर्फ़ चोच को आजादनगर, जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने पीड़िता की चोरी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त काली मोटरसाइकिल (JH05BH-5895) बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी है और क्षेत्र में चेन व झपटमारी की कई घटनाओं में पहले भी शामिल रहा है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: झाड़ग्राम डीएम अनुष्का भास्कर ने लोधा–शबर समुदाय के लिए किया मोबाइल हेल्थ कैंप का उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूगोड़ा पुलिस ने नशा के खिलाफ भुरकाडीह गांव में दी दबिश, 15 पुड़िया ब्राउन शूगर के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जादूगोड़ा : मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार परमार की अगुवाई में संदिग्ध वस्तुओं के खिलाफ जादूगोड़ा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता पाई है। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा…

Spread the love

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time