Jamshedpur: साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास छापेमारी, पकड़ा गया पूर्व अपराधी – पिस्टल और जिंदा गोलियाँ बरामद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस की टीम ने आदित्य झा उर्फ सन्नी (24 वर्ष) को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी जींस के कमर में एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियाँ बरामद हुईं।

 

इस कार्रवाई का संचालन सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में किया गया. बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने छापेमारी दल का गठन कर आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी दी।

गिरफ्तार आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला के बागबेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सिटी एसपी के अनुसार, आदित्य झा का 2020 से 2024 तक कुल चार मामलों में नाम दर्ज है, जिनमें मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।

सिटी एसपी ने बताया कि पिछले एक साल में लगभग 105 अवैध हथियार जिले में बरामद किए गए हैं। पुलिस लगातार ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। अवैध हथियार बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: आदित्यपुर में चेन छीनने वाले पेशेवर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time