Jamshedpur: किताडीह ग्राम सभा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

जमशेदपुर:  किताडीह ग्राम सभा में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तरी किताडीह पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी नंदा तांती, ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईडन टोपनो, डेनियल ऐंड, पप्पू उपाध्याय, विक्की कंडर सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलना ही समाज और देश के लिए सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने लोगों से संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों के पालन का संकल्प लेने की अपील की।

झारखंड आंदोलनकारी नंदा तांती ने कहा कि बाबा साहेब की वजह से ही आदिवासी, हरिजन और पिछड़े वर्ग के लोगों को आज आरक्षण का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर को समाज हमेशा न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में याद रखेगा।

ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईडन टोपनो ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज समाज की महिलाएं स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ रही हैं, इसका श्रेय बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को जाता है, जिसने सभी को समान अधिकार दिया। श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने में संजय बरला, शशि कुजूर, चलू चक्रधर, बबलू जमुदा, सुंदर सोरेन, राहुल मंडल, संदीप हसदा, हरि बोदरा समेत कई ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा, बंगाल से उपद्रवियों को बुलाकर माहौल खराब करने की कोशिश : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्र आंदोलन की आड़ में अपने राजनीतिक मंसूबों को हासिल करने का…

Spread the love

Shravan Month : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, झारखंड के सुख-समृद्धि की कामना की

जमशेदपुर :  पवित्र श्रावण माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता के साथ कदमा स्थित अपने आवासीय कार्यालय के समीप आयोजित रुद्राभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time