Jamshedpur: जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता जताई

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड के प्रदेश नेता जय प्रकाश पांडेय ने पश्चिम बंगाल में फैल रही बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में टीएमसी के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के आधारशिला रखने की घटना देश के लिए चिंता का विषय है। इस कार्य में सऊदी अरब के मौलानों की उपस्थिति ने इसे और संवेदनशील बना दिया है।

जय प्रकाश पांडेय ने इस घटना को कुंठित मानसिकता और राजनीति का हिस्सा बताया। उनका कहना है कि ऐसे कदम सिर्फ स्थानीय राजनीतिक लाभ के लिए उठाए जा रहे हैं और इससे राष्ट्रीय राजनीति, खासकर पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की कि विधानसभा चुनाव के दौरान इस तरह के माहौल को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएँ। पांडेय ने कहा कि जो लोग देश की अखंडता को चुनौती दे रहे हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि बाबरी मस्जिद के पुराने विवाद और संवेदनशील माहौल को दोबारा न भड़का सकें।

जय प्रकाश पांडेय ने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण हुआ। ऐसे में पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस पर रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आजादनगर से बच्चे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार की रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल…

Spread the love

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *