जमशेदपुर: सोनारी के परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि 2 दिसंबर से मस्जिद निर्माण पर विवाद और धर्मांतरण को लेकर कई चिंताएँ उठ रही हैं। लोगों ने संतोष जताया कि टाटा लैंड डिपार्टमेंट और प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि बैठक में सोनारी क्षेत्र में एक समुदाय की आबादी में अचानक हुई वृद्धि और धर्मांतरण के मामलों पर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह अचानक वृद्धि सामान्य नहीं है। बैठक में यह तय किया गया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, तथ्य इकट्ठे किए जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, विजय प्रसाद, बलराम ठाकुर, नरेश प्रसाद सिंह, मोहन राव, अशोक जायसवाल सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर उठाई आवाज़, शीघ्र भुगतान की अपील