जमशेदपुर: हल्दीपोखर पश्चिम में मुखिया फरजाना सुल्तान ने जलमिनार का उद्घाटन किया और पीसीसी सड़क व स्नान घाट का शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों को 15वीं वित्त आयोग की राशि से पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपमुखिया शाहिद परवेज, अलका परवीन, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
उद्घाटन के मौके पर मुखिया फरजाना सुल्तान ने कहा कि जलमिनार का संरक्षण और रखरखाव सभी ग्रामीणों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि सभी मिलकर स्वच्छ पेयजल की सुविधा को सुरक्षित रखें।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में विकास योजनाओं को आवश्यकतानुसार प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: परदेसी पाड़ा में मस्जिद निर्माण रुका, धर्मांतरण को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता
There is no ads to display, Please add some



















































