Jamshedpur: संजीव सरदार ने उठाया नागरिक सुविधाओं का मुद्दा, टाटा स्टील के CSR मद से स्थायी सुविधा की मांग

जमशेदपुर:  पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा सत्र के शून्य काल में अपने क्षेत्र की ज्वलंत समस्या को जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि टाटा स्टील के सीएसआर मद से पोटका क्षेत्र की 20 पंचायतों के लगभग एक लाख लोगों को स्थायी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ।

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह, करनडीह, पुड़ीहासा, केरूवाडूंगरी, वयांगिल सहित 20 पंचायतों में टाटा स्टील के 3–5 किलोमीटर के परिधि क्षेत्र में रहने वाले लोग अब तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। इन पंचायतों में कंपनी के कर्मचारियों के स्थायी, अस्थायी और ठेका मजदूर भी रहते हैं, लेकिन पेयजल, सफाई और बिजली जैसी सुविधाएँ स्थायी रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसका सीधा असर ग्रामीणों के जीवन और दैनिक जरूरतों पर पड़ रहा है।

संजीव सरदार ने मांग की कि झारखंड सरकार टाटा स्टील के लीज नवीकरण से पहले संबंधित क्षेत्रों में सीएसआर के तहत स्थायी नागरिक सुविधा बहाल करे, ताकि लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।

ज्ञात हो कि बीते शनिवार को बागबेड़ा जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और वार्ड सदस्य राजू ठाकुर ने विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। पत्र में बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र की 15 पंचायतों में सीएसआर मद से स्थायी नागरिक सुविधा बहाल करने की मांग की गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि इस मुद्दे को विधानसभा पटल पर उठाया जाए, ताकि सरकार और कंपनी का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर जाए।

विधानसभा में मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाने पर जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और वार्ड सदस्य राजू ठाकुर ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से पोटका क्षेत्र के लाखों लोगों को स्थायी नागरिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है, जो वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: विधायक मंगल कालिंदी ने छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर उठाई आवाज़, शीघ्र भुगतान की अपील

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी

  पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज…

Spread the love

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time