जमशेदपुर: 01–14 दिसंबर 2025 तक बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय हथकरघा प्रदर्शनी में JHARCRAFT द्वारा प्रस्तुत विभिन्न जिलों की पारंपरिक कला और उत्पादों के बीच गोड्डा जिले का स्टॉल ‘सपना सिल्क’ (स्टॉल नंबर 68) आगंतुकों का विशेष आकर्षण बना।
‘सपना सिल्क’ स्टॉल में झारखंड की पारंपरिक तसर सिल्क कला को अत्यंत सुसज्जित रूप से प्रस्तुत किया गया है। स्टॉल पर उपलब्ध उत्पादों में तसर सिल्क साड़ियाँ, पारंपरिक शॉल और उच्च गुणवत्ता वाले टेक्सटाइल शामिल हैं।
ये सभी उत्पाद भगैया, गोड्डा के कुशल कारीगर अंजय कुमार और स्थानीय बुनकर समुदाय द्वारा तैयार किए गए हैं। उत्पादों का मूल्य ₹1,000 से ₹12,000 तक रखा गया है, ताकि सभी वर्ग के खरीदार इन्हें आसानी से खरीद सकें। साथ ही स्टॉल पर डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आगंतुक आसानी से खरीदारी कर सकें।
JHARCRAFT द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय हथकरघा प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों को बड़ा मंच प्रदान कर रही है। यहां उनके उत्पादों का प्रदर्शन होने के साथ-साथ स्वरोज़गार, महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक कला संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी में पहुँचकर स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों को खरीदें और झारखंड की समृद्ध पारंपरिक विरासत को संजोने में अपना योगदान दें।
There is no ads to display, Please add some



















































