जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती के मकान नंबर 45 से 28 वर्षीय शुभम सिंह को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नामदा बस्ती का निवासी है।
पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये नगद, 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन लगभग 3 ग्राम) और एक मोबाइल फोन बरामद किया। सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नामदा बस्ती में ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त की जा रही है।
पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर 9 दिसंबर की शाम मकान में छापा मारा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन अन्य पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद हुए।
अभियुक्त शुभम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































