Jamshedpur : RVS कॉलेज में वार्षिक खेलकूद “Frolic” कार्यक्रम का आयोजन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल

  • खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव

जमशेदपुर : RVS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एदेलबेड़ा (जमशेदपुर) में वार्षिक खेलकूद “Frolic” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेकर विधायक ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कोल्हान टीम ने एकदिवसीय मानवाधिकार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

RVS में विद्यार्थियों ने दिखाया खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतिभा का जलवा

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें अपने इंजीनियरिंग के दिनों की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि RVS के प्रत्येक कार्यक्रम में उनकी सहभागिता रही है और भविष्य में भी वह RVS परिवार के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहेंगे। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Spread the love

Related Posts

Potka : तारा पब्लिक स्कूल में अनुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हाता : विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावशाली वक्तृत्व कला एवं शुद्ध उच्चारण क्षमता के विकास के उद्देश्य से तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को “अनुशासन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का…

Spread the love

Jamshedpur : बाल विवाह रोकथाम में शिक्षकों की भूमिका अहम, जिला स्तरीय कार्यशाला वक्ताओॆ ने रखी अपनी बात

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था युवा (यूथ फॉर यूनिटी वॉलंटरी एक्शन) एवं गर्ल्स फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वावधान में साकची स्थित होटल कैनेलाइट में बाल विवाह एवं बाल संरक्षण विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time