Jharkhand: राष्ट्रीय स्तर पर बैंड कॉम्पटीशन में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जीत, मुख्यमंत्री ने दी टीम को बधाई

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन-2025 में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम की बैंड टीम ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने बैंड टीम में शामिल सभी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आपके प्रदर्शन ने झारखंड का नाम रोशन किया है.


साझा किए गए अनुभव
बैंड टीम की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय स्तर के इस बैंड कॉम्पटीशन के अनुभवों के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को झारखंड के लिए एक बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर झारखंड का नाम पूरे देश में फैलाया है.

प्रतिभा को निखारने का संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में कई योजनाएं बनाई जा रही हैं.


गणतंत्र दिवस समारोह में बैंड प्रदर्शन
ज्ञात रहे कि नेशनल स्कूल बैंड कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली इस टीम ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी बैंड डिस्प्ले किया. यह झारखंड के लिए पहला अवसर था जब यहां की कोई बैंड टीम इस समारोह में शामिल हुई.

 

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: मुख्यमंत्री से शिवरात्रि महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक, दिया देवघर में शिव बारात के लिए आमंत्रण

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मदीना मस्जिद के समीप मोहर्रम के मौके पर लंगर एवं शरबत का किया गया वितरण 

जमशेदपुर : मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 9 स्थित मदीना मस्जिद के सामने झामुमो युवा नेता अहमद अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को मोहर्रम के उपलक्ष्य में मुस्लिम समाज के…

Spread the love

Gua : इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुवा : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय, गुवा में सेल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time