- सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद से भक्तिमय हुआ माहौल
- सुंदरकांड पाठ और भजनों से गूंजा मंदिर परिसर
सरायकेला : पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर शनिवार को सरायकेला स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर प्रांगण में रामायण के सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसे कथावाचक पंडित आदित्य कुमार सतपथी एवं उनके सहयोगी पंडित अक्षय कुमार सतपथी ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पाठ के दौरान श्रद्धालु पूरी तन्मयता के साथ कथा का रसपान करते नजर आए। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय कलाकार चन्द्रशेखर कर ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं वाद्ययंत्रों पर जयराज की संगत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त एसडीओ अभिनव प्रकाश का किया भव्य स्वागत
पूर्णिमा अन्न महाप्रसाद में शामिल हुए सैकड़ों भक्त
हर माह पूर्णिमा की परंपरा को निभाते हुए इस अवसर पर मंदिर में ‘पूर्णिमा अन्न महाप्रसाद’ का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर श्रद्धा भाव से महाप्रसाद ग्रहण किया। यह धार्मिक आयोजन श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजा सिंहदेव सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सुशांत महापात्र, प्रशांत महापात्र, चिरंजीवी महापात्र, राजेश मिश्रा, परशुराम कबी, गणेश सतपथी, चित्रा पटनायक, सुमित महापात्र, राजीव महापात्र, शंकर सतपथी तथा मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ब्रह्मानंद महापात्र प्रमुख रूप से शामिल थे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा, शांति और भक्ति के भाव से सराबोर रहा।
There is no ads to display, Please add some



















































