Accident : खूंटी–सिमडेगा मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में चर्च के दो धर्म गुरू की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

खुंटी : खूंटी जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में डोड़मा आरसी चर्च के दो फादर (धर्मगुरु) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य फादर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खूंटी–सिमडेगा मुख्य सड़क पर हुआ। मृतकों की पहचान डोड़मा आरसी चर्च के फादर सुशील प्रवीण टुडू और बागरटोली निवासी फादर सुनील भेंगरा के रूप में की गई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल फादर जॉन्सन भेंगरा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फादर जॉन्सन वर्तमान में असम के एक चर्च में पदस्थापित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों फादर तोरपा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात कार से डोड़मा चर्च लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कार ट्रक में बुरी तरह फंसी होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही तोरपा उप प्रमुख संतोष कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी मुकेश यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे फादरों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मृत फादरों के शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घायल फादर जॉन्सन भेंगरा का इलाज जारी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि तेज रफ्तार और कम दृश्यता के कारण यह हादसा हुआ होगा।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में माझी परगना महाल ने पेसा कानून की विसंगतियों पर की चर्चा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सपनों का सफर बना आखिरी सफर, घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गई मां की गोद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब केरल से मजदूरी कर घर लौट रहे 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर…

Spread the love

Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time