- ग्रामीण बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन
गुवा : 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशानुसार ग्राम थलकोबाद में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमांडेंट सुबीर कुमार मंडल ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, स्ट्रीमेन्ट बॉक्स और स्कूल बैग जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जूलियस एक्का (सहायक उपनिरीक्षक, सिविल पुलिस) और विकास हुनहुंगा (मुंडा) भी मौजूद रहे। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : Gua : मकर संक्रांति पर बोकना गांव में दो दिवसीय मेले की धूम
शिक्षा सामग्री वितरण से बच्चों में उत्साह
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और सुरक्षा बलों व स्थानीय जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग दिया जाता रहेगा। ग्रामीणों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और समाज में सकारात्मक माहौल बनेगा।
There is no ads to display, Please add some



















































