Potka : पोटका में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई, युवक की मौत

  • कोवाली थाना के पास हुआ हादसा, तीन युवक मामूली रूप से घायल
  • फार्म हाउस से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना के समीप मंगलवार रात करीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के लोहे के बिजली पोल से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडेय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, दुकान पर गिरा पोल

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार रिद्धि पांडेय का हेसड़ा पंचायत के रोलाडीह गांव में एक फार्म हाउस है। मंगलवार को वह अपने तीन साथियों राज आर्यन, राजपाल और आर्यन सिंह के साथ किया साइरस कार (जेएच 05 ईए-6677) से फार्म हाउस गए थे। वहां से लौटने के दौरान कोवाली थाना के समीप कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवकों का इलाज कराया गया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में एसबीआई की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची, बैंक खुलने के बाद ही हो पाएगा नुकसान का आंकलन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित चांदनी चौक के समीप मौजूद एसबीआई की शाखा में बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बैंक परिसर…

Spread the love

Seraikela : NH-33 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस 

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शहरबेड़ा के समीप बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *