जमशेदपुर : नीलांचल एक्सप्रेस से टाटानगर लाए जा रहे बड़े पैमाने पर गांजा को टाटानगर आरपीएफ ने जब्त कर लिया है. आरपीएफ के उड़नदस्ता की ओर से यह कार्रवाई की गयी है, जिसके तहत दो लोगों को 40 किलो गांजा को जब्त किया गया है. बरामद किए गए अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की कीमत करीब 20 लाख रुपये बतायी जा रही है. टाटानगर आरपीएफ के मुताबिक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल पी शंकर कुटी के आदेशानुसार आरपीएफ उड़नदस्ता दल चक्रधरपुर मंडल की टीम ने दो गांजा तस्करों को 40 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा पकड़ा गया. पकड़ा गया व्यक्तियों का नाम पवित्रा खेल एवं सुनील बेहरा उर्फ छोटा कानु हैदोनों ओडिशा के गंजाम जिले के रहने वाले हैं. उक्त गांजा को दोनों नीलांचल एक्सप्रेस से टाटानगर रेलवे स्टेशन लाए थे और यहां से ट्रेन पड़क कर ओखा लेकर जाना था. यह सारी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन नारकोस के तहत की गई है. पकड़े गए गांजा की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की घोषणा से नया कोर्ट परिसर में उत्साह
There is no ads to display, Please add some



















































