Jamshedpur : आदित्य साहू के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार

  • सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा और दिनेश कुमार ने जताया विश्वास, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार

जमशेदपुर : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सुधांशु ओझा ने कहा कि आदित्य साहू अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के कुशल मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा और अधिक सशक्त होगी और जनसेवा एवं संगठन विस्तार में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से 20 लाख का गांजा बरामद, आरपीएफ के उड़नदस्ता टीम ने गुप्त सूचना पर तस्कर को भागने से पहले दबोचा

संजीव सिन्हा ने आदित्य साहू की नेतृत्व क्षमता पर जताया भरोसा

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। संजीव सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू का बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर उनके समर्पण, संगठन निष्ठा और संघर्ष का प्रमाण है। उनका सरल और सहज स्वभाव उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है, जबकि सशक्त सांगठनिक कौशल पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में जोरदार वापसी करेगी और जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, मृतक की पहचान अजय श्रीवास्तव के रूप में

दिनेश कुमार ने आदित्य साहू को अभिनंदन कर जताया संगठन को सशक्त बनाने का विश्वास

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने राँची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू का अभिनंदन किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। दिनेश कुमार ने कहा कि आदित्य साहू का कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा और उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के कार्यकर्ता अशोक सामन्ता, अंकित आनंद, धनेश्वर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने आदित्य साहू के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर झामुमो का प्रदर्शन, खान एवं खनिज संशोधन विधेयक का किया विरोध, विधायक समीर मोहंती हुए शामिल

बहरागोड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बहरागोड़ा द्वारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय जोरदार धरना-प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : ताजदार आलम ने संभाला झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार,  जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि पहुंचे रांची, गर्मजोशी से किया स्वागत 

जमशेदपुर : ताजदार आलम ने बृहस्पतिवार को रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष पद संभाल लिया. इस मौके पर जमशेदपुर से काफी संख्या में सिख प्रतिनिधि व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time