जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम जैता सरकार (36) है। वह पैथोलॉजी लैब में काम करती थी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी, हथियार व कारतूस के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार
मृतका के पति बबलू मालगोप ने बताया कि देर रात उनका बेटा टॉयलेट जाने के लिए उठा तो उसने मां को फंदे से लटका देखा। तभी उसने शोर करके अपने पिता को उठाया। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को फंदे से उतारा। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति बारीडीह होटल में कुक हैं। उनके दो बच्चे हैं। वहीं महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
There is no ads to display, Please add some



















































