Jamshedpur : गणतंत्र दिवस को लेकर जुगसलाई नगर परिषद के ईओ ने की बैठक, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

जमशेदपुर :  गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जुगसलाई नगर परिषद के कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक पदाधिकारी ने की, जिसमें साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी सुपरवाइजरों और डोर-टू-डोर कचरा संग्रह एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सुपरवाइजरों को वार्ड में रहकर निगरानी के निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने वार्ड में नियमित रूप से मौजूद रहकर साफ-सफाई की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड की नियमित जांच कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

डोर-टू-डोर कचरा संग्रह एजेंसी को चेतावनी

डोर-टू-डोर कचरा संग्रह एजेंसी को साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। एजेंसी से कर्मचारियों के नियमित प्रशिक्षण, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्य की समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के आदेश

बैठक में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण शहर की सुंदरता और नागरिकों की सुरक्षा दोनों के लिए खतरा है, इसलिए इसके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। बैठक में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, कनिय अभियंता, सफाई पर्यवेक्षक तथा आदित्यपुर क्यूब वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर में युवती का पीछा करने व धमकाने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस, आरोपी हुए फरार

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time