Jamshedpur : नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा में नए युग की शुरूआत : संजीव सिंहा, भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर साझा की खुशियां

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचित होने पर देशभर के साथ लौहनगरी जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लड्डू वितरण कर आम जनों के साथ खुशियां साझा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका पदभार पार्टी में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और 45 वर्षीय युवा नेतृत्व को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना आने वाले वर्षों में भाजपा के सिद्धांतों, विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन की कार्यकुशलता, संगठनात्मक दक्षता, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता का राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचना संगठन के आंतरिक लोकतंत्र की जीत है। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश और नई उमंग का संचार हुआ है, जिससे हमारा राष्ट्रसेवा, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

लड्डू वितरण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, डॉ राजीव, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित मिश्रा, रितेश झा, रंजीत सिंह, चितरंजन वर्मा, राकेश सिंह, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, लकी सिंह राजपूत, रामप्रसाद जायसवाल, सुशील पांडेय, कंचन दत्ता, रॉकी सिंह, काजू सांडिल, एस कार्तिक, राजा सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर में युवती का पीछा करने व धमकाने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस, आरोपी हुए फरार

Spread the love

Related Posts

Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला के छोटे भाई का निधन, स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंत्येष्ठि संपन्न

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर एवं न्यूवोको सीमेंट कंपनी यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला का रविवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *