Jamshedpur : श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए भक्त, तुलसी भवन में भागवत कथा का विश्राम 21 को

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तुलसी भवन में शारणागति परिवार, जमशेदपुर द्धारा आयोजित भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक रसिया बाबा ने व्यासपीठ से महारास लीला, मथुरा गमन, कंस वध, उद्धव-गोपी संवाद, रुक्मिणी विवाह कथा का प्रसंग विस्तार से सुनाया। कहा कि भागवत कथा में आत के सभी प्रसंग श्रीकृष्ण की लीलाओं के महत्वपूर्ण भाग हैं, जिनमें महारास आत्मा-परमात्मा के मिलन, मथुरा गमन कंस के अत्याचार से मुक्ति, कंस वध दुष्टों का अंत, उद्धव-गोपी संवाद ज्ञान और भक्ति का समन्वय, और रुक्मिणी विवाह सत्य संकल्प की पूर्ति का प्रतीक है।

कथाव्यास ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। यह प्रसंग कन्याओं को अच्छे वर और सुखद दांपत्य जीवन की प्राप्ति की कामना से सुना जाता है। क्योंकि यह कथा जीव (रुक्मिणी) और परमात्मा (श्रीकृष्ण) के मिलन को दर्शाती है। यह दर्शाता है कि लक्ष्मी (रुक्मिणी) नारायण (श्रीकृष्ण) से दूर नहीं रह सकतीं। यह भोग-विलास के लिए नहीं, बल्कि धर्म और मर्यादा की स्थापना के लिए किया गया विवाह था।

कथा श्रण करते श्रद्धालु

उन्होंने कहा कि महारास लीला जीवात्मा (गोपियों) और परमात्मा (श्रीकृष्ण) के मिलन की कथा है, जिसमें श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों को बुलाया और यह दिव्य रास रचा। यह आस्था और विश्वास से भगवत प्राप्ति का मार्ग दर्शाती है और मन को परमात्मा से जोड़ती है। इसी प्रकार कथाव्यास द्धारा र्प्रस्तुत किये गये आज के सभी र्प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। आज के मुख्य यजमान उषा-बृजमोहन बागड़ी, संगीता-प्रदीप मित्तल (बंटी), बीना-मनोज शर्मा, सुनीता-सतीश जायसवाल, शिल्पा-अजय सरायवाला थे। कथा के अंतिम और सातवें दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से कथा होगी, जिसमें सुदामा चरित्र, कुरूक्षेत्र लीला, श्री कृष्ण उद्धव संवाद, श्रीमद भागवत कथा सार, कथा विश्राम प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) पर नियमावली बनाने की मांग की, विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को दी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time