Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) पर नियमावली बनाने की मांग की, विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को दी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र-2026 में ग़ैर सरकारी विधेयक के रूप में झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक पेश करने की सूचना विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को दी है। उन्होंने इस विधेयक को अधिनियमित करने का भी उनसे अनुरोध किया है।
सरयू राय ने बताया कि झारखंड के राजमहल की पहाड़ियों में अनेक जगहों पर काष्ठ जीवाश्म बहुतायत में मिल रहे हैं। साहेबगंज में सरकार ने एक जीवाश्म पार्क बनाया है, मगर साहेबगंज जिला के अन्य स्थानों पर तथा पाकुड़ जिला में भी काष्ठ जीवाश्म मिल रहे हैं। इनके संरक्षण की उचित व्यवस्था नहीं होने से विभिन्न मानवीय गतिविधियों के कारण यह महत्वपूर्ण विरासत नष्ट हो रही है।

सरयू राय ने बताया कि क़रीब 12 से 14 करोड़ वर्ष पूर्व जलवायु परिवर्तन एवं अन्य कारणों से धरती की सतह पर बड़े परिवर्तन हुए। इन्हीं कारणों से जो वृक्ष एवं वनस्पतियां विविध प्रकार के खनिजों एवं रसायनों के संपर्क में आ गईं, वो हू-ब-हू प्रस्तर के रूप में परिवर्तित हो गईं। इनके अवशेष जीवाश्म के रूप में आज मौजूद हैं। ये जीवाश्म हमारी महत्वपूर्ण विरासत हैं। इनका समुचित संरक्षण हो और ऐसे विरासत स्थलों का विकास हो, इस उद्देश्य से भू-विरासत जीवाश्म विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया जा रहा है ताकि विधेयक अधिनियमित हो और उस संबंध में सरकार एक नियमावली तैयार करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एनएच-33 पर ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 15 वाहनों से 2.45 लाख का जुर्माना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time