Jamshedpur : एनएच-33 पर ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 15 वाहनों से 2.45 लाख का जुर्माना

  • उपायुक्त के निर्देश पर बहरागोड़ा से जमशेदपुर तक चला सघन वाहन जांच अभियान
  • सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती
  • 40 से अधिक वाहनों की जांच, 15 दोषी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार एनएच-33 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान बहरागोड़ा से जमशेदपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित किया गया, जिसमें परिवहन विभाग की टीम ने विशेष रूप से पैसेंजर वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग पर फोकस किया। जिला मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) श्री सूरज हेंब्रम के नेतृत्व में गठित सड़क सुरक्षा टीम ने बसों, मैजिक वैन और अन्य व्यावसायिक वाहनों को रोककर जांच की। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुबली पार्क में बच्चों का रंगीन उत्सव, “सपनों का कैनवास” आर्ट मेला संपन्न

सड़क सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की नई पहल

जांच अभियान के दौरान 40 से अधिक वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान 15 वाहन ऐसे पाए गए, जो निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर ओवरलोडिंग कर रहे थे। परिवहन विभाग ने इन सभी दोषी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) और परमिट की भी जांच की गई। एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम ने वाहन चालकों को मौके पर ही जागरूक करते हुए बताया कि ओवरलोडिंग न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी बनती है, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मध्यस्थता के लाभ पर व्यवहार न्यायालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, न्यायिक अधिकारी हुए शामिल

नियमों के पालन की अपील, रोज चलेगा अभियान

परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों, चालकों और आम नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि पैसेंजर वाहनों में परमिट के अनुसार ही सवारियां बैठाई जाएं, वाहन चलाते समय वैध ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, फिटनेस और पीयूसी प्रमाण पत्र साथ रखें। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट और दोपहिया वाहनों पर चालक व सवार दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य बताया गया है। साथ ही गति सीमा का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी प्रतिदिन औचक जांच अभियान चलाया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time