जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है. लेकिन संभावित प्रत्याशी जन संपर्क के साथ-साथ बैठकें करके अपनी दावेदारी जता रहे हैं. इसी कड़ी में मानगो पुराना पुरुलिया रोड, शिव मंदिर के पास रहने वाली धरित्री महतो ने निगम के वार्ड 31 से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. इसको लेकर मंगलवार को वहां एक बैठक भी हुई. जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तथा धरित्री महतो के चुनाव लड़ने का समर्थन किया. लोगों ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी (एमए उतीर्ण) हैं. जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से कर पाएंगी जिससे क्षेत्र का विकास होगा. बैठक में समाजसेवी संतोष महतो, रुचि देवी, जनक लाल, अशोक कुमार, प्रिया दास, मुकेश राज, नवीन कुमार, श्रवण दास, राजेश महतो आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोदी सरकार भारतीय संस्कृति के संरक्षक के रूप में अग्रसर – जे पी पांडेय
There is no ads to display, Please add some



















































