Jamshedpur : मानगो नगर निगम के वार्ड 31 से चुनाव लड़ेंगी धरित्री महतो, बैठक में स्थानीय लोगों ने किया समर्थन

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है. लेकिन संभावित प्रत्याशी जन संपर्क के साथ-साथ बैठकें करके अपनी दावेदारी जता रहे हैं. इसी कड़ी में मानगो पुराना पुरुलिया रोड, शिव मंदिर के पास रहने वाली धरित्री महतो ने निगम के वार्ड 31 से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. इसको लेकर मंगलवार को वहां एक बैठक भी हुई. जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तथा धरित्री महतो के चुनाव लड़ने का समर्थन किया. लोगों ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी (एमए उतीर्ण) हैं. जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से कर पाएंगी जिससे क्षेत्र का विकास होगा. बैठक में समाजसेवी संतोष महतो, रुचि देवी, जनक लाल, अशोक कुमार, प्रिया दास, मुकेश राज, नवीन कुमार, श्रवण दास, राजेश महतो आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोदी सरकार भारतीय संस्कृति के संरक्षक के रूप में अग्रसर – जे पी पांडेय

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time