- रात्रि में बेहतर रोशनी और सुरक्षा के लिए टाउनशिप में हाई मास्ट लाइट टावर का स्थापना कार्य
गुवा : सेल की किरीबुरू खदान प्रबंधन ने टाउनशिप के चौक-चौराहों को रौशन करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में कुल 8 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट टावर लगाए जा रहे हैं, जिससे रात्रि में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी और नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। इसी कड़ी में पीसीएस स्कूल चौक के सामने स्थापित टावर का विधिवत उद्घाटन किरीबुरू के सीजीएम पी. एम. शिरपुरकर द्वारा किया गया। उद्घाटन से पूर्व पंडित आलोक मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर कार्य की सफलता की कामना की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में शादी समारोह के दौरान घर में चोरी, 25 लाख के गहने और नगद ले उड़े चोर
किरीबुरू टाउनशिप में रात्रि सुरक्षा और रोशनी बढ़ाने के लिए कदम
हाई मास्ट लाइट टावरों के लगाने से टाउनशिप की रात्रिकालीन दृश्यता में सुधार होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। इस अवसर पर सेल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी जैसे महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक राम सिंह, महाप्रबंधक डी. बी. जयकर सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने इस पहल को किरीबुरू टाउनशिप के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक और जनहितकारी कदम बताया।
There is no ads to display, Please add some



















































