Jamshedpur : जमशेदपुर में शादी समारोह के दौरान घर में चोरी, 25 लाख के गहने और नगद ले उड़े चोर

  • जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार रामटेकरी रोड फिरंगी चौक में चोरी की घटना से मचा हड़कंप

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार रामटेकरी रोड फिरंगी चौक में बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। घर में शादी समारोह चल रहा था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर करीब 25 लाख रुपये के गहने और नगद चोरी कर लिए और फरार हो गए। नया बाजार निवासी अमृतपाल सिंह सग्गु ने बताया कि चोरी की घटना 21 जनवरी की सुबह करीब 2 बजे हुई। घर में काफी मेहमान थे, इसी कारण चोरों ने मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी रिकॉर्ड हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संथाल बस्ती में भाजपा ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

चोरी किए गए सामान में सोने का 60 ग्राम का दो कड़ा, 30 ग्राम का दो अंगूठी, 20 ग्राम की सोने की चेन, 5 ग्राम का लॉकेट, 4 पीस 40 ग्राम की कान की बाली, 12 पीस 150 ग्राम की चांदी की चूड़ी, 2 घड़ी और 30 हजार रुपये नगद शामिल हैं। इस मामले की सूचना पर जुगसलाई थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और चोरी करने वाले चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time