Jamshedpur/Ranchi : झारखंड–बिहार में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बाबा राइस मिल समूह पर एक साथ छापेमारी

  • रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में तड़के शुरू हुई रेड, चावल कारोबारियों के ठिकानों की जांच

जमशेदपुर?रांची : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अनुसंधान शाखा ने झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई अहले सुबह शुरू हुई, जो अब तक जारी है। आयकर विभाग की यह रेड बाबा राइस मिल समूह से जुड़े कारोबारियों के खिलाफ की जा रही है। जानकारी के अनुसार रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत झारखंड के कई जिलों में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार निवासी कारोबारी संजय अग्रवाल के आवास और सीएच एरिया स्थित उनके दूसरे ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच की। बताया जाता है कि संजय अग्रवाल भालोटिया परिवार से संबद्ध हैं और चावल के बड़े कारोबारी माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जर्जर मकानों में मौत के साए में जी रहे 13 सबर परिवार, न घर सुरक्षित न पानी का अधिकार

झारखंड में एक साथ कई ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

सूत्रों के अनुसार बाबा राइस मिल समूह के कारोबारियों पर आय से अधिक संपत्ति रखने और आय छिपाने का गंभीर आरोप है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजात जब्त किए गए हैं। संजीव अग्रवाल से जुड़े सभी लोगों के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों को खंगाला जा रहा है। झारखंड के अलावा बिहार के औरंगाबाद और अन्य जिलों में भी आयकर विभाग की टीम सक्रिय है। औरंगाबाद के महाराजगंज रोड स्थित धान कारोबारी विश्वजीत जायसवाल के आवास पर भी छापेमारी की गई है। वहीं राइस मिल के संचालक नितेश कुमार भी आयकर विभाग के रडार पर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से चावल कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के…

Spread the love

Jamshedpur : जन समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन तत्पर, उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time