Jamshedpur : टीओपी चौक में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क जाम मुक्त

  • प्रशासक गोपी कृष्ण के नेतृत्व में दुकानदारों के अवैध कब्जे हटाए

जमशेदपुर : कपाली नगर परिषद क्षेत्र के टीओपी चौक में प्रशासक गोपी कृष्ण के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई। प्रशासक गोपी कृष्ण ने बताया कि बीते दिनों लगातार शिकायतें मिली थीं कि टीओपी चौक पर हमेशा जाम जैसी स्थिति रहती है और कई बार एंबुलेंस फंसी हुई भी मिली। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वयं स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि दुकानदारों ने अपने सामान, ग्रिल आदि सड़क पर रखकर मार्ग को संकरा कर दिया था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हाथी की मौत में लापरवाही पर बामरा वन्य जीव प्रभाग के कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

टीओपी चौक पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण हटाए गए

इस निरीक्षण के बाद नगर परिषद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और सड़क को जाम मुक्त किया। प्रशासन ने दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर सामान न रखने की सख्त हिदायत दी है, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अब यातायात में सुधार हुआ है। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे नियमित निरीक्षण और अभियान चलाने की बात कही है।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time