गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोस्पेक्टिंग हाटिंग बस्ती निवासी वर्ष 2018 से फरार समीर दास (पिता स्वर्गीय सुकरा दास) को किरीबुरू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तूत किया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वारंटी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार समीर दास लंबे समय से फरार चल रहा था और वर्ष 2018 से उसके खिलाफ वारंट लंबित था। किरीबुरू पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा मुठभेड़ के बाद मानवता की हुई जीत, नक्सली के माता-पिता को पुलिस ने दिया सम्मान