Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध रेत तस्करी का किया उद्भेदन, पांच ट्रक जब्त

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर नाका चेकिंग के दौरान 10 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • अवैध रेत तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर गुरुवार देर रात नाका चेकिंग के दौरान जामबनी थाना पुलिस ने बालू से लदे पांच ट्रकों को जब्त कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये ट्रक झारखंड से कोलकाता की ओर जा रहे थे। जांच के दौरान चालक बालू परिवहन से जुड़े वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद सभी ट्रकों को जामबनी थाना लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चालक और खलासी शामिल हैं, जो झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

न्यायालय ने आरोपियों को भेजा 14 दिन की हिरासत में

शुक्रवार को सभी आरोपियों को झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक झाड़ग्राम मानव सिंगला (आईपीएस) ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित नाका चेकिंग की जा रही है और अवैध बालू तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि अवैध खनन और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत तस्करों में हड़कंप मच गया है और लोगों में कानून का संदेश गया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time