Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट चौक बवाल मामले में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज

  • सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुआ था विवाद, पुलिस जांच में जुटी
  • विसर्जन के दौरान बढ़ा विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट चौक के पास 28 जनवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार कलिंगा पूजा समिति और तरुण बाल संघ के युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। कलिंगा पूजा समिति की ओर से सोनारी संबलपुरिया बस्ती निवासी राहुल जाल के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। आरोप लगाया गया है कि तरुण बाल संघ से जुड़े युवकों ने उन पर जानलेवा हमला किया और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की। इस शिकायत में तरुण बाल संघ के सुजल साहू, जयंतो जाल, निखिल, रवि, दिवांशु कर्मकार, आर महतो, खट्टा, प्रेम, आशीष ठाकुर, तनु, सनी, पोल्टा सहित करीब 25 अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में किराना दुकान से चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, तरुण बाल संघ की तरफ से खूंटाडीह निवासी जयंतो जाल के आवेदन पर भी सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में कलिंगा पूजा समिति के रोशन सेनापति, ऋषि सेनापति, गुल्लू महानंद, सिद्धार्थ महानंद, सत्यम, समीर, आर्यन, टन्नी, गोकुल उर्फ राहुल जाल और सूर्यकांत को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी संबलपुरिया बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time