Jamshedpur : काशीडीह में युवक पर चापड़ से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के 21 वर्षीय युवक प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में प्रेम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

घायल युवक के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रेम की मां का मोबाइल चार्जर और कुछ नगदी चोरी हो गई थी। इस चोरी का आरोप पड़ोस में रहने वाले राहुल पासवान पर लगाया गया था। इसी बात को लेकर बुधवार रात प्रेम और राहुल के बीच कहासुनी हुई, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उस समय आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था।

परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के प्रतिशोध में राहुल पासवान ने गुरुवार सुबह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेम पासवान पर चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद काशीडीह इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से चापड़बाजी और हिंसक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मामले की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड तीन से प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने शुरू किया जन संपर्क अभियान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

    जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

    Spread the love

    Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

    पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time