Jamshedpur : भालूबासा में भिखारी के भेष में आई दो महिलाएं चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गईं

  • गोद में छोटे बच्चों को लेकर घर में घुसीं महिलाएं, इलाके में मचा हड़कंप
  • भिखारी के भेष में घर में घुसकर चोरी की कोशिश

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा काली मंदिर रोड नंबर-9 इलाके में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भिखारी के भेष में आई दो महिलाओं को चोरी की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों महिलाएं गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लिए हुई थीं, जबकि उनके साथ एक 5 से 6 वर्ष का बच्चा भी मौजूद था। बच्चों के साथ होने के कारण किसी को उन पर शक नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह एक घर का मुख्य गेट खुला देख दोनों महिलाएं अचानक भीतर घुस गईं और मौके का फायदा उठाने लगीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

अलमारी से सामान चुराते पकड़ी गईं महिलाएं

घर के भीतर प्रवेश करते ही दोनों महिलाओं ने अलमारी खोलकर कीमती सामान, मोबाइल फोन और अन्य घरेलू वस्तुओं पर हाथ साफ करने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान घर के अंदर से हल्की आवाजें आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब घर के सदस्य अंदर पहुंचे तो उन्होंने महिलाओं को चोरी करते हुए पकड़ लिया। खुद को घिरता देख महिलाएं बहाने बनाने लगीं और खुद को गरीब व मजबूर बताने का प्रयास करने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और शोर मच गया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसील नरवापहाड़ में पेसा एक्ट नियमावली पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित

पुलिस जांच में जुटी, संगठित गिरोह की आशंका

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस बच्चों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह कोई संगठित गिरोह तो नहीं, जो बच्चों का इस्तेमाल सहानुभूति पाने और चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने में करता हो। इलाके के लोगों का कहना है कि महिलाओं की वेशभूषा और बच्चों की मौजूदगी के कारण वे बिल्कुल मासूम प्रतीत हो रही थीं। घटना के बाद से स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं और घरों के गेट-दरवाजे बंद रखने तथा अजनबियों से सावधान रहने की अपील कर रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का कड़ा प्रहार: 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के लालसाईं और चांदड़ा समेत विभिन्न इलाकों में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time