CBSE EXAM : कैसे करें प्लस टू मैथ्स की तैयारी ? जानिए पांडेय सर से

जमशेदपुर : सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है, इसमें यदि थोड़ी सी निम्न बातों पर ध्यान दिया जाए तो मैथ्स में अच्छा नम्बर लाया जा सकता है। यह कहना वैली व्यू स्कूल के उप प्रधानाध्यापक सह मैथ के प्रसिद्ध शिक्षक डॉ जेके पांडेय सर का।
उन्होंने बताया कि सीबीएसई मैथ्स की परीक्षा निम्न पैटर्न पर होने जा रही है, जिसमें पूरे प्रश्न पत्र को पांच सेक्शन A,B,C,D एवं E में बाटा गया है।
सेक्शन A मे 18 mcq और 02 प्रश्न Assertion/Reason टाइप होंगे।
सेक्शन B मे 05 अति लघुउत्तरीय प्रश्न 2-2 मार्क्स के होंगे।
सेक्शन C में 06 लघुत्तरीय प्रश्न 3-3 मार्क्स के होंगे।
सेक्शन D में 04 दीर्घउत्तरीय प्रश्न 5-5 मार्क्स के होंगे,जो पूरी तरह कॉन्सेप्ट पर आधारित होंगे।
सेक्शन E में 03 प्रश्न 4-4 मार्क्स के होगें,जो केस स्टडी या पैसेज आधारित होंगे।
एक और दो को छोड़कर सारे प्रश्न आसान ही होते हैं। मैथ्स में अच्छे मार्क्स लाने के लिए उपरोक्त बातों के साथ निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
टाइम मैनेजमेंट को हमेशा ध्यान में रखें, नहीं तो आता हुआ प्रश्न भी छूट जाएगा।
अपने कॉमन गलतियों को ट्रैक करें और उसे दूर करें।
छोटे – छोटे नोट्स जो डायरेक्ट फॉर्मूला आधारित है, बनाने की कोशिश करें , स्पेशली कैलकुलस, प्रोबेबिलिटी और स्ट्रेट लाइन मैट्रिक्स जैसे चैप्टर्स में।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेस बुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि से दूरी बनाएं रखें।
तैयारी में जुटें विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के तरफ दिमाग को केंद्रित करना चाहिए। प्रॉब्लम के बारे में सोचेंगे तो और प्रॉब्लम बढ़ेगी, इसलिए सॉल्यूशन के बारे में सोचें।
नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूर रहें, इस तरह के लोगों से जितना दूर रहेंगे पॉजिटिविटी आप में उतना ही अधिक होगा।
पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। कम से कम 6-8 ग्लास प्रतिदिन और हेल्दी फूड लें ,इस से आप में ऊर्जा और शक्ति का संचार होगा।
अपने पसंदीदा सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति के संपर्क में मे रहें।
पढ़ाई के दौरान बीच – बीच में फन और एंटरटेनमेंट चैनल देखकर फ्रेश हो जाए।
याद रखें प्रश्न वही आते हैं जिसे आपने साल भर पढ़ा है, उस टॉपिक को परीक्षा से ठीक पहले कभी न पढ़े , जिसे साल भर आपने पढ़ा ही नहीं।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न के लिए मैट्रिक्स, मैक्सिमा मिनिमा, एरिया, प्रोबेबिलिटी और लीनियर प्रोग्रामिंग, एनसीईआरटी आधारित प्रश्न को हल करें।
परीक्षा हॉल में रीडिंग टाईम जो 15 मिनट मिलता है उसका फायदा उठाए और हमेशा उस प्रश्न को पहले हल करें जो आपको अच्छी तरह आता हो,भले वो अंतिम प्रश्न ही क्यों न हो। इस से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : चार साल से बरामदे में पढ़ने को मजबूर बच्चे, जर्जर भवन टूटने के बाद बढ़ी परेशानी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time