Jadugoda : ग्राम प्रधान प्रशिक्षण के विरोध में उतरा माझी परगना महाल

  • पोटका प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशिक्षण रद्द करने की उठाई मांग
  • विधायक और उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित पोटका प्रखंड कार्यालय में 12 फरवरी को प्रस्तावित ग्राम प्रधान प्रशिक्षण कार्यक्रम का माझी परगना महाल ने मंगलवार को कड़ा विरोध जताया। प्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कहा कि जब तक सरकार विधिवत ग्राम प्रधानों की पहचान और सूची सार्वजनिक नहीं करती, तब तक प्रशिक्षण आयोजित करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि पहले ग्राम प्रधानों का चयन पारंपरिक व्यवस्था और नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाए। माझी परगना महाल के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि बिना उचित प्रक्रिया के प्रशिक्षण कराया गया तो इसे रद्द करने की मांग को लेकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Rajnagar : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 9वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

प्रशिक्षण से पहले ग्राम प्रधानों की पहचान की मांग

राजदोहा माझी बाबा माझी युवराज टुडू ने बताया कि इस संबंध में आज पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन की प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं जिला उपायुक्त को भी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना माझी बाबा के प्रमाण पत्र के किसी भी व्यक्ति को ग्राम प्रधान नहीं माना जाएगा और ऐसे लोगों को प्रशिक्षण देना असंवैधानिक होगा। उन्होंने उपायुक्त से 12 फरवरी को निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम को तत्काल रद्द करने की मांग की है। मौके पर कालिकापुर, आसनबनी, हल्दीपोखर, पाथरचाकरी, गोबराडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों के माझी बाबा और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time