Jamshedpur : देर रात तक डीजे बजाना पड़ा भारी , पुलिसिया कार्रवाई से थिरकते पावों में लगी बेड़ियां!

जमशेदपुर : जमशेदपुर में देर रात तक तेज आवाज में लाउडस्पीकर अथवा डीजे बजाने वालों की अब खैर नहीं है। जी हां , साकची थानांतर्गत धालभूम क्लब में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिलने पर साकची थाना पुलिस ने शख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं डीजे सेट एवं वाहन को जब्त कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाएं जाने की शिकायत कई वीआईपी लोगों ने की। फलस्वरूप पुलिस निरीक्षक सह थानाप्रभारी आनंद मिश्रा के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध यूएस / 223/ 292 / 3 ( 5 ) बी . एन . एस. एवं सेक्शन – 9 के अलावे ध्वनि विस्तारक यंत्र अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में उल्लेख है कि मानगो शंकोसाई निवासी किशोर प्रसाद अपनी बेटी की शादी के लिए उक्त धालभूम क्लब बुक किए थे। फलस्वरूप किशोर प्रसाद, आर्गेनाइजर विशाल म्यूज़िकल उर्फ विशाल कुमार, डीजे मालिक मुख्तार सिंह तथा जिस वाहन पर डीजे लोड था उसके मालिक को आरोपी बनाया गया है।

यह कार्रवाई औरों के लिए सीख
जब्त किया गया डीजे सेट

पुलिसिया शक्ति के अभाव में आएं दिन देर रात तक शादी व्याह समेत विभिन्न धार्मिक आयोजनों की आड़ में डीजे बजाए जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज आवाज से हार्ट एवं ब्ल्ड प्रेशर के मरीजों को सबसे ज्यादा खतरा बना रहता है। वहीं विभिन्न परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों समेत कामगारों को डीजे के आवाज से भारी की कीमत चुकानी पड़ती है।
जानकारों की मानें तो इस पुलिसिया कार्रवाई से देर रात तक डीजे बजाने वाले अब बाज आएंगे। वहीं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के जुलूस तथा पिकनिक एवं बारात पार्टियों में तय सीमा से तेज आवाज में लाउडस्पीकर अथवा डीजे बजाने वालें सहमेंगे। लोगों को ध्वनि प्रदूषण से निजात मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कन्हैया यादव हत्याकांड : 6 घंटे बाद टिनप्लेट गोलचक्कर से हटा जाम, एसपी के आश्वासन पर माने परिजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time