Chandil : कपाली में स्क्रैप टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

  • डोबो-कान्दरबेड़ा मार्ग पर देर रात मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

चांडिल : चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना डोबो-कान्दरबेड़ा मुख्य मार्ग पर कमाड़गोड़ा के पास रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टाल से अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्क्रैप टाल में भारी मात्रा में प्लास्टिक की खाली बोतलें और प्लास्टिक के बोरे रखे थे। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे टाल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : जुगसलाई में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी गौरव गोयल ने किया परिवर्तन का दावा, प्रबंधन आधारित विकास मॉडल लागू करने की कही बात

फायर ब्रिगेड की मशक्कत से आग पर पाया गया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घंटों की मेहनत के बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टाल में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान के जलकर नष्ट होने की संभावना है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची में जंक्शन रेस्टोरेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  साकची थाना क्षेत्र स्थित जंक्शन रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह रेस्टोरेंट साकची गुरुद्वारा के सामने स्थित है. जानकारी के…

Spread the love

Jamshedpur : गोलमुरी में बंद पड़ी केबल कंपनी परिसर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

असामाजिक तत्वों ने कबाड़ में लगाई आग, आसपास फैला धुआं, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी केबल कंपनी परिसर में बुधवार सुबह करीब 8…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *