Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में एसबीआई की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची, बैंक खुलने के बाद ही हो पाएगा नुकसान का आंकलन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित
चांदनी चौक के समीप मौजूद एसबीआई की शाखा में बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बैंक परिसर से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी. घटना की जानकारी मिलते ही टाटा मोटर्स के फायर ब्रिगेड की टीम तथा झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई थी, हालांकि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी था.एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया है और क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बारीगोड़ा में होली की रात फायरिंग से मची अफरा तफरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

Related Posts

Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलट को सेवा, सुरक्षा, समर्पण की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण दिया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा वृहत हस्ताक्षर अभियान : शिवशंकर सिंह

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा जमशेदपुर : रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time