Jamshedpur : साकची गुरूद्वारा के पीछे कचरे के ढेर में लगी आग, समीप खड़ी पांच बाइक व साइकिल जलकर खाक

टाटा स्टील के कर्मचारी अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें वहां किए थे खड़ी

जमशेदपुर :  साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा के पीछे शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के पीछे स्थित खाली जगह में रखे कचरे और कबाड़ में आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में बगल में खड़ी पांच बाइक और साइकिल आग की चपेट में आ गयी. देखते ही देखते सभी बाइक जलकर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं बाइक टाटा स्टील के कर्मचारियों की थी. जिन्होंने पार्किंग में बाइक खड़ी कर कंपनी में गये थे. जिन कर्मचारियों की बाइक जली है उनमें राजेश शर्मा, सतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी है. आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो के सुनील की किस्मत चमकी, हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार

जमशेदपुर :  हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची धालभूम क्लब मैदान में 17 मार्च को सजेगा जीण माता का दरबार, महा मंगल पाठ में 1500 से अधिक महिलाएं होंगी शामिल 

जमशेदपुर : साकची धालभूम क्लब मैदान में (अग्रसेन भवन के सामने) श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर का 20वां वार्षिक महोत्सव 17 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *