Gua : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में झगड़ा में युवक की हत्या कर कुआं में छुपा दिया शव, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

गुवा : चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मागे पर्व के मौके पर हड़िया पीने के दौरान हुए झगड़ा में एक युवक की हत्या कर कुआं में शव छुपाने के मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस हत्याकांड का दूसरा आरोपी फरार चल रहा है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफाएल मुर्मू ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक युवक टोन्टो थाना के चालगी गाँव में मागे पर्व मनाने आया था। इस दौरान हड़िया पीने के दौरान नशे की हालत में उसका आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने जलावन का लकड़ी से कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर दिया और उसके शव को छुपाने की नियत से मृतक के कमर में रस्सी से पत्थर बांध कर कुआँ में फेंक दिये थे।
गिरफ्तार अभियुक्त मे लक्ष्मण हेस्सा, उम्र करीब 24 वर्ष पिता स्व० जोजो हेस्सा सा०-चालगी, टोला-बड़ाटोला थाना टोन्टो जिला-प० सिंहभूम, चाईबासा का है। जबकि फरार अभियुक्त गणेश पुरती है।गिरफ्तार अभियुक्त लक्ष्मण हेस्सा, के निशादेही पर घटना कारित करने में उपयोग किया गया खून लगा जलावन का लकड़ी एवं मृतक श्रीधर बारी का खून लगा जैकेट मिला है।छापामारी दल में अनुमंडल पु० पदा० राफाएल मुर्मू, जगन्नाथपुर, पु०अ०नि० सुकुमार हेम्ब्रम टोन्टो थाना, पु०अ०नि० संजीव कुमार किस्कु टोन्टो थाना (अनुसंधानकर्ता),पु०अ०नि० रणधीर कुमार टोन्टो थाना,. हव० दिलीप सोरेन, हव० छोटू टुडू,.आ0-999 गणेश प्रसाद एवं स०आ० 139 चुम्बरू हेम्ब्रम शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time