Muri : सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन

मुरी : रेलवे आदिवासी परिवार, मुरी शाखा द पू रेलवे के तत्वावधान में सरहुल बागान मुरी रेलवे हॉस्पिटल के सामने में सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति एवं प्रकृति-पूजा के प्रतीक सरहुल पर्व को विधिवत् पूजा पाठ के साथ आरम्भ हुआ। आयोजन डॉ. झरिया कच्छप के मार्गदर्शन में कुसुम मुंडा, डी.के. बड़ाइक, विशुन हेमरोम, निरंजन बाघवार, एलिजाबेथ जोसेफ, अरुण कुमार भगत, रतन साउंड, बलबीर सिंह, शिबू पहान,अशिम तिर्की, एस.ए. एक्का, एम.पी. तिर्की, आनंद तिर्की, अशिम तिर्की, अमित कुजूर, एम एल मांझी, प्रकाश उरांव, सहित अन्य जुझारू कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इसके अलावा एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन के मंडल सचिव विनोद उरांव एवं सदस्यों हेमलाल लकड़ा, रवि तिर्की, रमेश महली, सकलू उरांव, चुलवा उरांव, प्रदीप तिर्की, लालदेव उरांव, आर.के. उरांव, डी.एस. मुंडा, अरुण खलखो, अमर तिर्की, ए.जे. किंडो, भूषण मिंज, छोटेलाल बेदिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम मे उर्सुलाइन स्कूल की प्रिंसिपल सरिता सिस्टर्स बोदरा , सिस्टर्स एवं छात्र-छात्राओं का दल, हिंदी मीडियम स्कूल छात्रा, अंग्रेजी मीडियम छात्रा, केंद्रीय सरना समिति (सिल्ली) अध्यक्ष गंदुरा उरांव , मांगरा पहान, भवानी मुंडा, नलिन मुंडा, बिरसा उरांव, एतवा उरांव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाचार मीडिया प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।इस अवसर पर मुख्य ADEN साहेब मुरी, रांची मंडल,विशिष्ट अतिथि, एम. मिंज RPF प्रभारी, प्रिंसिपल सिस्टर्स सरिता बोदरा एवं समस्त सिस्टर्स की टीम एवं अन्य गणमान्य अतिथियों मुरी स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन मास्टर, यार्ड मास्टर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के संचालन निरंजन बाघवार ने किया। साथ ही रेलवे के विभिन्न विभागों—टीटीई, एसएसई, जेई, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टीआरडी, इंजीनियरिंग विभाग, मेडिकल विभाग, कॉमर्शियल विभाग आदि अन्य विभागों —के सैकड़ों कर्मचारियों, स्थानीय दुकानदारों, आम जनमानस एवं युवा पीढ़ी की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज की परंपरा, संस्कृति एवं एकता को सशक्त बनाने हेतु ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने फलाहार कराया

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रफ़्तार का कहर जारी, सड़क पार कर रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान को कार ने रौंदा, मौत

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) एक बार फिर रक्त रंजित हो उठा। गुरुवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के संतोष होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस…

Spread the love

Gua : सेल डी.ए.वी चिड़िया में वैदिक हवन के साथ 2026-27 सत्र की शुरुआत

डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा और वैदिक मूल्यों के अनूठे मिश्रण के लिए महत्वपूर्ण हैं : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा : सेल से संबद्ध डी.ए.वी पब्लिक स्कूल चिड़िया में 2…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time