बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर दारिशोल के समीप रविवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ओडिशा के अंगुल से कोलकाता की ओर जा रहा एक 12 चक्का ट्रक (WB23E7143) बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें चालक देवेश कुमार यादव बुरी तरह घायल हो गए।वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। तत्काल NHI की एम्बुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा भेजा गया।जहाँ चालक देवेश कुमार यादव का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के वजह से ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया था।
There is no ads to display, Please add some



















































