Gua : इंटक कार्यालय में बाबा साहेब को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

गुवा :  संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक परिवार के सदस्यों ने मंगलवार देर शाम गुवा रामनगर स्थित इंटक कार्यालय में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की खुशियां साझा कीं तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा एवं समानता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर विश्वजीत तांती, भादो टोप्पो, कमलजीत सिंह, मन्नाराम तानी, गोपाल दास, अनूप नाग, नरेश दास, विजय बुकरू और करण सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और एकता के संदेश के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time