Womens Reservation : लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल,नहीं मिल पाया दो तिहाई बहुमत, चाहिए थे 326 वोट मिले सिर्फ 298

 

नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल से जुड़े संविधान के तीन संशोधन विधेयक सरकार लोकसभा में पारित नहीं करा सकी। करीब 21 घंटे की लंबी चर्चा के बाद सबसे पहले संविधान संशोधन बिल पर मतदान हुआ। संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था। मतदान में 298 वोट पक्ष में और 230 वोट विपक्ष में पड़े, कुल 528 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। इस विधेयक को पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी था, जो 528 का 352 होता है। पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण यह बिल 54 वोटों से गिर गया। इसके बाद सरकार ने बाकी दो विधेयकों—परिसीमन संशोधन संविधान बिल, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) बिल, 2026—पर मतदान कराने से इनकार कर दिया। 11 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब मोदी सरकार सदन में कोई विधेयक पारित नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने लगभग एक घंटे का भाषण देते हुए कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो इसकी जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। देश की महिलाएं देख रही हैं कि उनकी राह का रोड़ा कौन है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  विधायक कल्पना सोरेन से मिली पूर्णिमा साहु, बिरसानगर में पीएम आवास आवंटन में विलंब व लाभुकों की समस्याओं से कराया अवगत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान

विधायक सरयू राय की बैठक में लंबित विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया गया आक्रोश जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ जनता दल…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के मौदा गांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

बहरागोड़ा : मौदा गांव में आस्था और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा इलाका ‘जय जगन्नाथ’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। उत्सव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time