Opinion on Budget 2025: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने बजट को किसान, युवा, रक्षा और मध्यवर्ग के लिए बताया समर्पित

जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के संस्थापक वरुण कुमार, ने वर्तमान बजट को किसान, युवाओं, कामगारों और मध्यमवर्ग के लिए समर्पित बताते हुए सराहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने टैक्स स्लैब में परिवर्तन कर 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त कर दिया है, जो मोदी सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति का सशक्त उदाहरण है. यह बजट ‘भूतों न भविष्यति’ की अवधारणा को जीवंत करता है.

 

रक्षा बजट में मामूली बढ़ोतरी

वर्तमान रक्षा बजट में मामूली वृद्धि की गई है, जिसमें पेंशन खर्च का बड़ा हिस्सा शामिल है.
कुल 6.81 लाख करोड़ रुपये आवंटित हैं, जिसमें सैन्य उपकरण खरीद और आधुनिकीकरण के लिए 1,80,000 करोड़ रुपये शामिल हैं.
पेंशन के लिए आवंटन 14 प्रतिशत बढ़ाया गया है, और DRDO के बजट में भी 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.
नए हथियार और उपकरण की खरीद के लिए 4.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है.

बजट का विश्लेषण

डिफेंस बजट में कुल आवंटन पिछले अनुमानित बजट से करीब 9 प्रतिशत और पिछले संशोधित बजट से 6 प्रतिशत ज्यादा है.

कैपिटल खर्च के लिए 1,80,000 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित है, जो पिछले बजट के मुकाबले 4.65 प्रतिशत अधिक है.
यह राशि सैन्य उपकरणों की खरीद, आधुनिकीकरण और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं में खर्च की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:  Opinion on Budget 2025: पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने केंद्रीय बजट बताया को संतुलित और समावेशी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time