Jamshedpur : जिला कांग्रेस महासचिव उदय सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद को किया सम्मानित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय कुमार सिंह ने प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद को कांग्रेस में उनकी लंबी सेवा के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं आशीर्वाद लिया।
कांग्रेस नेता उदय कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से जुड़े प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा भविष्य में उनके साथ बैठक करके कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए विचार मंथन होगा। सम्मानित किए जाने पर आह्लादित वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद ने उदय सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुराने और समर्पित कांग्रेस नेताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम निःसंदेह पुराने लोगों का मनोबल बढ़ाने वाला है साथ-साथ इससे संगठन भी गतिशील होगा। मौके पर कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  विधायक पूर्णिमा साहू ने बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में 84.83 लाख की 11 जनहितकारी योजनाओं का किया शिलान्यास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time